Home डेली न्यूज़ आपराधिक मामले में गवाही दी तो जनपद उपाध्यक्ष के पति ने की...

आपराधिक मामले में गवाही दी तो जनपद उपाध्यक्ष के पति ने की मारपीट

20
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर थाना क्षेत्र के एक आदिवासी युवक का आरोप है कि एक आपराधिक प्रकरण में जब उसके द्वारा गवाही दी गई तो बिजावर जनपद उपाध्यक्ष के पति ने अपने भाईयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है। पीडि़त युवक की शिकायत पर बिजावर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन निवासी राजबहादुर सिंह आदिवासी ने बताया कुछ समय पहले बिजावर जनपद उपाध्यक्ष के पति देवी सिंह यादव के विरुद्ध गांव के एक दलित परिवार ने हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले में राजबहादुर सिंह ने गवाही दी थी, जिससे देवी सिंह नाराज था। राजबहादुर सिंह का आरोप है कि बीते रोज जनपद उपाध्यक्ष के पति देवी सिंह यादव ने अपने भाई मुलायम सिंह और माधव सिंह के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटा है। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके चलते उसे बिजावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं राजबहादुर की शिकायत पर बिजावर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।मारपीट करने वालों को पुलिस किया गिरफ्तारनोट: इस समाचार के साथ फोटो क्रमांक 02 लगाएं।मारपीट के उक्त मामले में पीडि़त द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिजावर थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमलजीत सिंह ने बताया कि पीडि़त राजबहादुर की शिकायत पर तीनों आरोपी मुलायम सिंह यादव, माधव सिंह यादव और देवी सिंह यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान उक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी देवी सिंह यादव के विरुद्ध मारपीट जैसे 2 अपराध पहले से भी दर्ज हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here