Home डेली न्यूज़ प्रधान आरक्षक का जुए के फड़ पर दांव लगाते हुए वीडियो वायरल,...

प्रधान आरक्षक का जुए के फड़ पर दांव लगाते हुए वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित,जांच जारी

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार की देर रात एक मामला सामने आया है जिसमें एक प्रधान आरक्षक का जुआ के फड़ पर दांव लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिस पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में दर्जनों लोगों के साथ जुए के फड़ पर प्रधान आरक्षक हाथ में पैसे लेकर दांव लगाते हुए नजर आ रहा है। हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है जो मंगलवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिस पर एसपी ने पुलिस आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 8 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के अचनार गांव में जुआ खेलने के दौरान थाने में पदस्थ एक आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिस पर एसपी अगम जैन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस आरक्षक अनिल तिवारी को निलंबित कर दिया है वही आरक्षक के खिलाफ एसपी ने जांच के आदेश भी दिए हैं। हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ एक आरक्षक हाथ में पैसे लिए हुए नीली टी-शर्ट पहने और गले में तौलिया डालकर खड़ा होकर जुआ के फड़ पर दांव लगाते हुए नजर आ रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here