Home डेली न्यूज़ गांव-गांव तक डाक विभाग की पहुंच से जुड़ेगे युवा

गांव-गांव तक डाक विभाग की पहुंच से जुड़ेगे युवा

21
0
Jeevan Ayurveda

डेढ़ सैकड़ा युवाओं को अपना एजेन्ट बना रहा डाक विभाग

छतरपुर। डाक विभाग की जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा का प्रचार-प्रसार करने के लिए विभाग द्वारा नए एजेन्ट बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों विभाग ने एजेन्ट की नियुक्ति हेतु निविदा जारी की थी। गुरुवार को छतरपुर कार्यालय में इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेकर करीब डेढ़ सैकड़ा युवाओं को एजेन्ट बनाने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है।छतरपुर डाक संभाग के डाकघर अधीक्षक एसके राठौर ने बताया कि डाक जीवन बीमा के व्यवसाय हेतु डायरेक्ट एजेन्ट बनाए जा रहे हैं, जो डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (पीएलआई तथा आरपीएलआई) के व्यवसाय अर्जन के लिए काम करेंगे। श्री राठौर ने बताया कि गुरुवार को सैकड़ों इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा एवं मूल प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय आए जिनमें से करीब 150 युवाओं को चिन्हित किया गया है। श्री राठौर ने बताया कि एजेन्ट बनने के लिए किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना, आयु 18 से 50 वर्ष होना और कम्प्युटर सहित स्थानीय क्षेत्र का ज्ञान होना अनिवार्य था। श्री राठौर ने बताया कि छतरपुर डाक संभाग के तीन जिले छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कुल 39 बड़े डाकघर हैं जबकि 414 ग्रामीण डाकघर हैं, जिनके लिए दो हेड ऑफिस बनाए गए हैं। चिन्हित एजेंट इन्हीं क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here