
छतरपुर। कोतवाली पुलिस ने बीती रात शहर के बड़े तालाब के पास चौपाटी पर एक व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का अवैध देशी कट्टा तथा एक कारतूस मिला। कोवताली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम अमित सिंह चौहान पिता महेंद्र सिंह निवासी ग्राम हमा थाना ओरछा रोड जिला छतरपुर है और वह एक शातिर अपराधी है। अमित के विरुद्ध अवैध शराब, अवैध हथियार और मारपीट जैसे करीब डेढ़ दर्जन अपराध पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने भागने का भी प्रयास किया था लेकिन पुलिस की मुश्तैदी के चलते उसे सफलता नहीं मिली। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाहा, आरक्षक नरेश परिहार, अभय और राकेश की मुख्य भूमिका रही।









