Home डेली न्यूज़ दीवाली पर स्वदेशी एवं हस्त निर्मित वस्तुओं के प्रयोग का लिया गया...

दीवाली पर स्वदेशी एवं हस्त निर्मित वस्तुओं के प्रयोग का लिया गया संकल्प

21
0
Jeevan Ayurveda

दयोदय गौशाला में गायों को खिलाया चारा और गौसेवादरों को दी पूजन सामग्री

छतरपुर। दीवाली को यादगार बनाने के लिए महर्षि विद्या मंदिर के शिक्षक एवं शिक्षाकाओ द्वारा पॉल्युशन फ्री दीवाली एवं इस अवसर पर स्वदेशी एवं हाथो से निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग का संकल्प लिया गया। इसके तहत विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यालय के समस्त स्टाफ को पूर्णत: स्वदेशी विधि से निर्मित एक किलो च्यवनप्राश, गलेसरीं साबुन एवं धूपबत्ती का वितरण किया गया। तो वही महिला कर्मियों को दीपोत्सव के लिए दिए भेंट किये।पंकज जैन ने बताया कि विद्यालय द्वारा विगत तीन दिनों से वंचित एवं निर्धन तवके के परिवारों को धनतेरस तक पांच-पांच बर्तनो का सेट, मिठाई एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया तो वहीं दयोदय गौशाला की देखरेख में लगे परिवारों को भी प्रमोद दुबे एवं आईटी प्रभारी प्रमोद शर्मा की उपस्थिति में उपरोक्त सामग्री को भेंट की गई।विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा ने कहा कि स्वदेशी हस्तनिर्मित वस्तुओं के उपयोग के संकल्प का उद्देश्य हमारे स्थानीय छोटे छोटे व्यापारी भाईयों को दीवाली के अवसर पर उनके व्यापार में वृद्धि हो ताकि वे भी अपने परिवार के साथ दीवाली मना सकें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here