
सभी दुकानों पर अग्निशामक यंत्र और पटाखा अस्थाई लायसेंस चेक किए गए
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने संयुक्त रूप से नौगांव पहुंचकर पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम विशा माधवानी, तहसीलदार रंजना यादव, नपा सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जैसवाल ने सभी दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों के स्थाई पटाखा लायसेंस चेक किए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टि से सभी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशामक यंत्र, रेत, पानी सहित सुरक्षात्मक बिंदुओं की जांच करते हुए फायर सेफ्टी यंत्र का मौके पर ट्रायल कराया। कलेक्टर ने दुकानदारों से पूछा कि कहा से पटाखे क्रय किए है और बिल चेक किए। उन्होंने निर्देश दिए कि दीपावली उपरान्त बचे हुए पटाखों का विनिष्टीकरण करें। कलेक्टर ने सुरक्षा के दृष्टि से विद्युत संबंधी व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए।दीपावली उपरान्त बचे पटाखों को विनिष्टीकरण करने के निर्देशकलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने संयुक्त रूप से नौगांव पहुंचकर पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम विशा माधवानी, तहसीलदार रंजना यादव, नपा सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने सभी दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों के अस्थाई पटाखा लायसेंस चेक किए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टि से सभी से सावधानी बरतने के निर्देश दिए।









