Home डेली न्यूज़ मारपीट करने वाले को नहीं पकड़ रही पुलिस

मारपीट करने वाले को नहीं पकड़ रही पुलिस

33
0
Jeevan Ayurveda

एसपी के पास पहुंचा पीडि़त, कार्रवाई की मांग

छतरपुर। गत 12 अक्टूबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र की गोकुल धाम कॉलोनी में एक शराबी द्वारा स्थानीय निवासी मनोज प्रजापति के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पीडि़त द्वारा सिविल लाइन थाना में की गई थी। मनोज के मुताबिक पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, जिसके चलते उसे रोज धमकियां मिल रही हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मनोज ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की है।पीडि़त मनोज पुत्र धनीराम प्रजापति निवासी गोकुल धाम कॉलोनी पन्ना रोड छतरपुर ने बताया कि 12 अक्टूबर की रात को खाना खाने के बाद जब वह दरवाजे में टहल रहा था तभी मोहल्ले के रहने वाले सुनील पुत्र राजू अहिरवार ने शराब के नशे में धुत होकर उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, बाद में मनोज के भाई सत्यपाल ने किसी तरह उसकी जान बचाई थी। मनोज के मुताबिक उसने घटना दिनांक को ही सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक सुनील को गिरफ्तार नहीं किया है, जिस कारण से आरोपी रोज उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी को आवेदन देकर मनोज ने आरोपी सुनील को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here