Home डेली न्यूज़ डीसेंट इंग्लिश स्कूल में हुआ रामलीला मंचन और रावण दहन

डीसेंट इंग्लिश स्कूल में हुआ रामलीला मंचन और रावण दहन

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। डीसेंट इंग्लिश स्कूल में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रामलीला का मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राम रावण संवाद व युद्ध का मंचन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती श्रद्धा नगाइच ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों प्रदीप त्रिपाठी, प्रतीक तिवारी, श्वेता रावत आदि के साथ कुशल नेतृत्व करते हुए आयोजन करवाया। तत्पश्चात स्कूल की छात्राओं द्वारा राम चरित्र की विवेचना की गई और रावण के अवगुणों के बारे में व्याख्यान दिया गया और समझाया गया कि किस कारण से रावण वध के उपरांत रावण के पुतले का दहन किया जाता है। स्कूल के प्रबंधक अशोक दुबे, प्रबंधिका मयूरी दुबे, प्राचार्य राजीव जैन ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इन कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की और बुराई के ऊपर अच्छाई की विजय की चर्चा की।इस कार्यक्रम में मानसी सोनी, रोशनी, रचना शर्मा, अर्चना मिश्रा, उजमा, रश्मि दीक्षित, आकांक्षा तिवारी, आरती सिंह चौधरी, खुशी लक्ष्कार, अंकित और साक्षी गुप्ता ने बच्चो को इस कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए तैयार किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रबंधक अशोक दुबे द्वारा बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया। इसी के साथ ही शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here