Home डेली न्यूज़ प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा

प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा

34
0
Jeevan Ayurveda

रायशुमारी करने छतरपुर पहुंचे बसपा के प्रदेशाध्यक्ष

छतरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक दलों की बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को छतरपुर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने छतरपुर जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी करते हुए लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार मंथन किया गया, साथ ही प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी की गई।इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने कहा कि बसपा प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी का इस गठबंधन से कोई नाता नहीं है, बसपा अपने दम पर यह चुनाव लड़ेगी। श्री पिप्पल ने बताया कि पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। गत रोज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई जिसमें चुनाव को लेकर गंभीर विचार मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि छतरपुर में हुई रायशुमारी के दौरान कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है, जिनके नाम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजे जाएंगे और इसके बाद जल्द ही प्रत्याशी के नामों का ऐलान किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान जो भी कमियां सामने आई थीं उन्हें दूर करते हुए बसपा मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। इस मौके पर उनके साथ बसपा के केन्द्रीय प्रभारी और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी मौजूद रहे।दिवंगत बसपा नेता महेन्द्र गुप्ता के घर पहुंचे प्रदेशाध्यक्षछतरपुर में बैठक करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल दिवंगत बसपा नेता महेन्द्र गुप्ता के ईशानगर स्थिति निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय महेन्द्र गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर घटना को निंदनीय बताया और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार से मुलाकात करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष ने बसपा जिलाध्यक्ष शंकरलाल अहिरवार और डॉ. घासीराम पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पार्टी की ओर से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग रखी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here