Home डेली न्यूज़ चौकी प्रभारी पर लगे झूठ मामला दर्ज करने के आरोप

चौकी प्रभारी पर लगे झूठ मामला दर्ज करने के आरोप

148
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को नौगांव थाना अंतर्गत आने वाली लुगासी चौकी क्षेत्र के ग्राम महतौल निवासी कुशवाहा परिवार ने जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर लुगासी चौकी प्रभारी द्वारा पैसे मांगे जाने और पैसा न देने पर झूठा मामला दर्ज करने के आरोप लगाए हैं।महतौल निवासी मनोहर कुशवाहा ने बताया कि पूर्व में उसके पड़ोसी हन्नू द्वारा उसकी मां के साथ घर में घुसकर अभद्रता की गई थी, जिसकी शिकायत नौगांव थाना में की गई थी और पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया था। मनोहर का आरोप है कि बाद में लुगासी चौकी प्रभारी ने आरोपी हन्नू से मिलकर उसके विरुद्ध लुगासी चौकी में मारपीट का झूठा मामला दर्ज कर दिया है। मनोहर का यह भी आरोप है कि चौकी प्रभारी ने झूठा मामला दर्ज करने से पहले उससे पैसों की मांग की थी और जब उसने पैसे नहीं दिए तब उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण में उसके पिता को भी दोषी बनाया गया है, जबकि प्रकरण में घटना का जो समय दर्शाया गया है, उस वक्त वह अपने घर पर था और इसका सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है। एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मनोहर और उसके परिवार ने मामले की जांच करने और न्याय दिलाकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here