Home डेली न्यूज़ 11 निर्धन बेटियों के हाथ पीले करेगा श्री मारुति मानस संघ

11 निर्धन बेटियों के हाथ पीले करेगा श्री मारुति मानस संघ

64
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। पिछले 8 वर्षों से निर्धन और असहाय कन्याओं के विवाह करवाने की परंपरा निभा रहे श्री मारुति मानस संघ द्वारा इस वर्ष 11 निर्धन बेटियों के हाथ पीले किए जाएंगे। 12 मार्च बुधवार को संघ द्वारा बरिया धाम हनुमान मंदिर में सर्वजातीय कन्या महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बेटियों का विवाह होगा।संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि आठवां सर्वजातीय कन्या विवाह महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि विवाह में सभी जोड़ों को पलंग, कुर्सी, पंखा, आलमारी, सोने-चांदी के आभूषणों सहित अन्य उपहार भेंट किये जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पुजारी नीरज पाठक, गोलू महाराज के अलावा संघ के सदस्य अरुण कुमार पाठक, श्रीराम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सरदार बस्से, प्रदीप गुप्ता, केशव अग्रवाल, मनीष पुरवार, मोनू रूसिया, मनीष अग्रवाल, कृष्ण कुमार रूसिया, शुभम पटैरिया, राजेन्द्र खरे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here