Home डेली न्यूज़ जटाशंकर धाम से चित्रकूट धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा

जटाशंकर धाम से चित्रकूट धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा

30
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री जटाशंकर धाम से कामतानाथ भगवान चित्रकूट के लिए श्रद्धालु रवाना हुए हैं। यह पदयात्रा बिजावर सरपंच संघ के अध्यक्ष मुन्ना पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न श्रद्धालुओं के साथ हर वर्ष निकाली जाती है। इस पदयात्रा को लगातार 15 वर्ष हो चुके हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खुशहाली समृद्धि सुख शांति बनी रहे। इसी उद्देश्य से यह यात्रा हर वर्ष निकाली जाती है। यात्रा के प्रारंभ से पहले सभी ने जटाशंकर में भोलेनाथ के दर्शन किये और उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। श्री जटाशंकर धाम के मुख्य पुजारी और जटाशंकर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश धतरा ने सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर माला पहनाकर यात्रा को रवाना किया। सभी यात्री कामतानाथ के जयकारे लगाते हुए भजन गाते हुए रवाना हुए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here