Home डेली न्यूज़ मन की बात में मोदी ने की एमपी की तारीफ

मन की बात में मोदी ने की एमपी की तारीफ

34
0
Jeevan Ayurveda

ख़ौप गांव की महिलाओं ने गांव की तस्वीर बदली

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के 114 एपिसोड में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महिलाओं के प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत ख़ौप के बड़ा तालाब जब सूखने लगा तो महिलाओं ने उसे पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। हरि बगिया स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तालाब से बड़ी मात्रा में गाद निकाली जिसका इस्तेमाल बंजर भूमि पर फूड फॉरेस्ट तैयार करने के लिए किया है। इन महिलाओं की मेहनत से न सिर्फ तालाब में पर्याप्त पानी भर गया बल्कि फसलों की उपज भी बढ़ी है। देश के कोने-कोने में जल संरक्षण के लिए हो रहे ऐसे प्रयास जल संकट से निपटने में मददगार साबित होने वाले हैं।2 वर्ष 6 माह में उगाए 6 एकड़ जमीन में 2300 पौधेजिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर महोबा रोड पर ग्राम पंचायत ख़ौप में हरि बगिया स्व सहायता समूह की महिलाओं के कार्य की मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की प्रशंसा की है जिससे समूह की महिलाओं में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। समूह की 10 महिलाओं ने एकजुट होकर 6 एकड़ जमीन बंजर भूमि पर 2 वर्ष 6 माह पहले छायादार औऱ फलदार 2300 पौधे लगाए थे जो आज इस बगिया में फल फूल रहे हैं।सरपंच महेश यादव ने बताया कि नीति आयोग के डीसल्टिंग प्रोग्राम के अंतर्गत पूर्व कलेक्टर संदीप जीआर ने 3 वर्ष पहले प्राचीन तालाब का गहरी कारण करवाया था। उसी समय समूह की महिलाओं से कलेक्टर ने बात की थी। जिसके बाद पंचायत के सहयोग से कंकरीली बंजर भूमि में तालाब से गाद डलवाया और बगिया का निर्माण कराया था। आज समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो चुकी हैं।समूह की पार्वती रजक ने बताया कि हम सभी महिलाओं को बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारे कार्य की प्रशंसा प्रधानमंत्री ने की है। इस बगिया को लगाने में हम सभी ने बहुत मेहनत की है पहले जमीन कंकरीली और पथरीली थी। कौशल्या रजक ने बताया कि हम लोगों को ढाई साल पहले शासन ने 6 एकड़ जमीन दी थी। जिसमें हम लोगों ने कड़ी मेहनत की और आज उसका नतीजा है। कि हमारे गांव और जिले का नाम पूरे प्रदेश में लिया जा रहा है। इस स्व सहायता समूह में 10 महिलाएं सम्मिलित है जिनके नाम अध्यक्ष कौशल्या रजक ,सचिव पार्वती रजक, सदस्य फूला रजक , जानकी रजक, ममता रायकवार, हल्की बाई रजक, भगवती कुशवाहा, रचना कुशवाहा, रामदेवी रजक एवं कुसुम रजक है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here