Home डेली न्यूज़ गणेश मंदिर में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

गणेश मंदिर में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

164
0
Jeevan Ayurveda

10 सितंबर को शुरु होगी श्रीमद्भागवत कथा, होंगे विविध धार्मिक आयोजन

नौगांव। गणेश चतुर्थी से शुरु हुआ गणेशोत्सव आगामी अनंत चतुदर्शी तक चलेगा, इस दौरान नगर के गणेश मंदिर में भक्तों के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सहित विविध धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन हेतु मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 10 सितंबर को होगा, इसके साथ-साथ प्रतिदिन भजन-कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम भी होंगे। श्रीधाम वृंदावन से आ रहे कथा व्यास सात दिनों तक लोगों को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। मंदिर समिति के आरसी रिछारिया ने बताया कि नगर का इकलौता गणेश मंदिर न केवल नौगांव बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के रहवासियों की आस्था का केन्द्र है, जिसके चलते इन दिनों यहां भक्तों की भारी भीड़ पूजा-अर्चना करने पहुंच रही है। वहीं मंदिर समिति द्वारा हर रोज भगवान गजानन का विशेष श्रंगार कर पूजा-अर्चना की जा रही है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here