
सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने में दिखाई गंभीरता
टीकमगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने बुधवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और सीएमओ शिवी उपाध्याय शहर भ्रमण पर निकले। उन्होंने कटरा बाजार, राजमहल रोड, जलला नझाई रोड सहित मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान नालियों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बताया गया है कि शहर में सड़क के दोनों ओर बनी नालियों के ऊपर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। बारिश के मौसम में नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते बाजार में पानी भरने की समस्या हो रही है। दुकानदारों की शिकायत पर आज बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कटरा बाजार में नालियों के ऊपर कब्जा करने वालों की संख्या सर्वाधिक बताई जा रही है। यहां दुकानदारों ने नालियों की नियमित सफाई नहीं होने की भी शिकायत दर्ज कराई। लोगों की समस्या को देखते हुए सीएमओ ने सफ ाई इंचार्ज को नालियों के ऊपर से कब्जा हटाकर नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने राजमहल रोड का निरीक्षण किया। यहां चार पहिया के ठेलों की भरमार है, जिस कारण गंदगी का साम्राज्य बना रहता है। पेशाबघर से लेकर हरी मोहन की दुकान तक सड़कों पर लगी दुकानों के कारण राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। यहां बनाई गई दुकानों का मलावा और कीचढ़ से मच्छरों सहित अन्य कीटाणुओं का प्रकोप बना रहता है। बताया गया है कि कई दुकानदारों ने नालियों के ऊपर पक्के निर्माण कर लिए हैं। इसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। अध्यक्ष अब्दुल गफ्फ ार ने नालियों के ऊपर बने पक्के निर्माण तोड़कर साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्राचीन राज महल बिल्डिंग और हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया। नागरिकों का कहना है कि यदि नालियों के दिया जाए, तो यहां सड़कें चौड़ी होंगी और हादसों में कमीं आ सकेगी। सिंधी धर्मशाला से कटरा बाजार तक जाने वाली सड़क पर दोनों ओर दुकानदारों का सामान दुकानों के बाहर रखा जाना भी बढ़ी समस्या है, जिस पर न तो यातायात विभाग ध्यान दे रहा है और न ही नगर प्रशासन ने किसी प्रकार की कार्रवाई की है। यहां सीएमओ एवं नगर पालिका अध्यक्ष के इस निरीक्षण के बाद लोगों में सुधार की उम्मीद नजर आई है। अब देखना है कि नगर के बिगड़ सूरत-ए-हाल को सुधारने में नगर पालिका परिषद कहां तक कामयाब होती है।
गंदे पानी को लेकर जताई नाराजगी –
शहर की पेयजल व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो पा रही है। आए दिन शहर में गंदे पानी की सप्लाई लोगों की नाराजगी का कारण बनी रहती है। अधिकांश इलाकों में दूषित पानी के नलों से सप्लाई होने के कारण लोग खफा रहते हैं। एक बार फिर लोगों ने दूषित पेयजल की सप्लाई पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। बताया गया है कि मुख्य बाजार में लोगों ने नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष से नलों में हो रही गंदे ऊपर बने पक्के निर्माण को ही हटा कर उन्हें सड़क की बराबरी पर पानी की सप्लाई की शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने कहा कि 2 दिन के अंतराल से पानी की सप्लाई हो रही है। इसके बाद भी साफ पानी नहीं मिल रहा है। सीएमओ ने फिल्टर प्लांट इंचार्ज को पानी की स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल पहुंची सीएमओ, किया निरीक्षण-
स्वच्छ भारत मिशन को दृष्टिगत रखते हुये मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री शिवी उपाध्याय के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री उपाध्याय ने पुरानी टेहरी पुल के पास, जिला चिकित्सालय, हिमांचल की गली में कराई गई सफाई का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कटरा बाजार स्थित जीर्ण शीर्ण हो चुके खतरनाक भवनों का निरीक्षण भी कर आवष्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिला अस्पताल में किए गए निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डां अमित शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।









