छतरपुर। शहर के सागर रोड स्थित सिद्धक्षेत्र श्री श्री 1008 श्री गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान श्री गणेश महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 28 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा से होगी। बुंदेलखंड क्षेत्र में आयोजित प्रथम गणेश महापुराण का वाचन चित्रकूटधाम से पधारे पंडित धर्मेंद्र अवस्थी के मुखारविंद से होगी।
महागणेश मंदिर के महंत धीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रथमबार श्री गणेश महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 11 बजे कलशयात्रा से होगी। 4 सितंबर तक चलने वाली कथा ज्ञानयज्ञ में चित्रकूट से पधारे पंडित धर्मेंद्र अवस्थी भगवान गणेश की विभिन्न लीलाओं पर प्रकाश डालेंगे साथ ही प्रतिदिन भजन आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। 4 सितंबर को हवन पूर्णाहुति महाआरती के साथ कथा का समापन होगा। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने शहर के धर्मप्रेमी बंधुओं से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होने वाले गणेश महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्यलाभ उठाने की अपील की है।










