Home डेली न्यूज़ रेत माफियाओं ने खनिज अधिकारियों को धमकाकर ट्रेक्टर छीना, मुकदमा दर्ज



रेत माफियाओं ने खनिज अधिकारियों को धमकाकर ट्रेक्टर छीना, मुकदमा दर्ज

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुधवार की सुबह छतरपुर शहर के पन्ना नाका इलाके में अवैध रेत का परिवहन कर रहे कुछ लोगों पर जब खनिज विभाग की टीम ने दबिश दी तो इन लोगों ने खनिज विभाग की टीम पर ही हमला करते हुए अपना ट्रेक्टर छीन लिया और मौके से भाग गए। मामले में खनिज विभाग की टीम के द्वारा सिविल लाइन थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को खनिज विभाग के अधिकारी निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह, सहायक खनिज अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी, खनिज निरीक्षक अशोक द्विवेदी, होमगार्ड सिपाही वीरेन्द्र सिंह चंदेल को सूचना मिली कि एक लाल रंग के ट्रेक्टर-ट्राली के माध्यम से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। खनिज विभाग की टीम ने जब इस ट्रेक्टर को बीच रास्ते में रोका तो गठेवरा निवासी उपेन्द्र यादव, विमलेश यादव, गजराज यादव और रानू यादव मौके पर पहुंच गए। इन्होंने पहले खनिज विभाग की टीम से बहस की और इसके बाद सड़क पर ही पूरे रेत पलटकर सिपाही को ट्रेक्टर से नीचे उतारा व ट्रेक्टर लेकर भाग गए। खनिज विभाग की टीम ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सिविल लाइन टीआई बाल्मीकी चौबे ने बताया कि आरोपियों पर धारा 296, 221, 121/1, 132, 5, 3/5 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here