Home डेली न्यूज़ विद्युत विभाग के खिलाफ शिवसेना का आंदोलन 30 को

विद्युत विभाग के खिलाफ शिवसेना का आंदोलन 30 को

86
0
Jeevan Ayurveda

जिला स्तरीय बैठक में तैयार हुई रणनीति1

छतरपुर। शनिवार को जिला मुख्यालय पर एक निजी होटल में शिवसेना की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार हुई। शिवसेना के जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बैठक के दौरान सभी जिला, नगर एवं ग्रामीण पदाधिकारी, युवा सेना, विद्यार्थी सेना, टैक्सी यूनियन और ई-रिक्शा यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।युवा शिवसेना के अध्यक्ष नीतेश तिवारी ने बताया कि बैठक में पांच मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें पहला मुद्दा जिले में बढ़ रहीं अपराधिक घटनाएं, दूसरा जिला अस्पताल में हो रही अवैध वसूली, तीसरा नगर पालिका की निष्क्रियता, चौथा खाद वितरण एवं आपूर्ति तथा पांचवा मुद्दा विद्युत विभाग की तानाशाही और उपभोक्ताओं को दिए जा रहे मनमाने बिलों का था। उक्त बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद यह तय किया गया है कि आगामी 30 दिसंबर को विद्युत विभाग की तानाशाही और मनमानी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं, जिनमें अभय खटीक को युवा सेना का नगर सचिव और रत्नेश अवस्थी को विद्यार्थी सेना का कॉलेज प्रभारी बनाया गया है।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here