Home डेली न्यूज़ किसान मोर्चा जोड़ेगा 10 लाख नए कार्यकर्ता

किसान मोर्चा जोड़ेगा 10 लाख नए कार्यकर्ता

54
0
Jeevan Ayurveda

सदस्यता अभियान को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता: सांसद दर्शन सिंह चौधरी1

छतरपुर। भाजपा किसान मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन छतरपुर में हुआ। बैठक से पूर्व छतरपुर जिलाध्यक्ष बॉबी राजा गठेवरा के नेतृत्व में किसान मोर्चा ने भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शांति पूर्वक एवं अनुशासन के साथ शहर में निकाली। यात्रा में संभाग के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस भी मौजूद रहा।बैठक को वर्चुअल रूप से प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा प्रभावी रूप से काम करने वाला मोर्चा है, मुझे यकीन है जिस प्रकार दर्शन सिंह चौधरी के नेत्तृत्व में लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में सभी सीटे जीतने में किसान मोर्चा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ठीक उसी प्रकार सदस्यता अभियान को भी किसान मोर्चा प्रभावी रूप से पूर्ण करेगा।किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने लोकसभा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उसके लिए आपको आभार और जीत की शुभकामनाएं। भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है। हमारा विचार राष्ट्रवाद का विचार है, ऐसी कोई भी ताकत जो राष्ट्र विरोध में काम करेगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। अन्नदाता को ऊर्जादाता बनायेंगे, प्रत्येक खेत में सौर ऊर्जा के माध्यम से अन्नदाता को बिजली में आत्मनिर्भर बनाएंगे, किसानों की स्थाई आय हमारे ज्ञापन की मांग हुआ करते थे इसे पूरा किसी ने किया है तो भाजपा सरकार ने किया है। अब मोदी ने लालकिले से आह्वान किया है कि देश में 1 लाख गैर राजनीतिक परिवार से ऐसे युवा जिनके रिश्तेदार नातेदार परिवार वाले राजनीति में न हों ऐसे युवाओं को आगे लाना है, हम पूरी ताकत के साथ जुट जाए और संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाएं, सदस्यता अभियान में किसान मोर्चा 15 लाख नए कार्यकर्ता संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करते हुए सदस्यता का लक्ष्य पूरा करेगी।

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here