Home डेली न्यूज़ सागर कमिश्नर और आईजी ने छतरपुर का दौरा किया

सागर कमिश्नर और आईजी ने छतरपुर का दौरा किया

35
0
Jeevan Ayurveda

पथराव में घायल हुए उपचाररत पुलिस जवानों का हाल चाल जाना

Ad

पथराव में सभी संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए

कोतवाली पहुंचकर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली

छतरपुर।सागर कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र रावत एवं आईजी प्रमोद वर्मा ने छतरपुर शहर का दौरा किया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर गत बुधवार को कोतवाली थाने में पथराव होने से घायल पुलिस जवानों के बेहतर उपचार की जानकारी ली और हाल चाल जाना। इस दौरान डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। तदुपरांत कोतवाली थाने का निरीक्षण कर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए की पथराव में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। एक भी आरोपी को नही बक्सा जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here