Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने दिव्यांग और वृद्धजनों के बीच मनाया रक्षाबंधन

कलेक्टर ने दिव्यांग और वृद्धजनों के बीच मनाया रक्षाबंधन

59
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के नवागत कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित दर्शना वृद्धाश्रम एवं देरी रोड पर संचालित निर्वाना फाउंडेशन पहुंचकर वृद्धजनों, दिव्यांगों, मानसिक दिव्यांगों और अनाथ बच्चों के बीच मनाया। कलेक्टर ने सभी को मिठाइयां भेंट की, वहीं पर उप?स्थित बहनों ने कलेक्टर को राखी बांधी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैसवाल ने सिविल सर्जन को वृद्धाश्रम में हर महीने नेत्र जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वृद्धजनों से उनकी कुशलता, बेहतर स्वास्थ्य और हालचाल के बारे में पूछा एवं समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण होने की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर, सिविल सर्जन डॉ जीएल अहिरवार, महिला एवं बाल विकास विभाग से अरुण प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा की अपने बुजुर्ग माता-पिता को घर से निराश्रित न छोड़े, उनका घर पर पूरा ख्याल रखें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here