
लवकुशनगर। जैसा की रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के साथ-साथ एक गुरु परंपरा का भी प्रतीक रहा है। प्रतिवर्ष श्रावण माह में मनाए जाने वाला यह पर्व बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जाता है जिसमें भाई अपनी बहन के घर जाकर रक्षा सूत्र बंधवाता है और बहिन भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। यही शिष्य परंपरा में भी देखा गया है नन्हे मुन्नी छात्राएं जो यह बहन का प्रतीक मानी जाती है। आज लवकुश नगर के ग्राम सिजई के समविद गुरुकुलम स्कूल की छात्राएं लवकुश नगर थाना प्रांगण पहुंची जहां पर थाना प्रांगण में उपस्थित एसडीओपी नवीन दुबे व समस्त पुलिस स्टाफ थाना प्रभारी सेम टीआई सहित सभी को रक्षा सूत्र बांधा गया। छात्राओं के द्वारा सभी को दीर्घायु का आशीर्वाद भी दिया गया। समविद गुरुकुलम वही गुरुकुलम है जो पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा के द्वारा कई जगह स्थापित किए गए हैं। इनकी गुरु का नाम श्री श्री 1008 श्री परमानंद जी महाराज है जिनका मुख्य आश्रम श्री धाम वृंदावन में है।









