Home डेली न्यूज़ पुरानी बुराई के चलते एक दर्जन लोगों ने पूरे परिवार को पीटा

पुरानी बुराई के चलते एक दर्जन लोगों ने पूरे परिवार को पीटा

29
0
Jeevan Ayurveda

सामने आया भीषण मारपीट का वीडियो, एसपी के पास पहुंचा पीडि़त परिवार

छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कराठा में पुरानी बुराई के चलते सोमवार की सुबह भीषण मारपीट की घटना सामने आई है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि हरपालपुर थाना पुलिस ने उनकी फरियाद नहीं सुनी, जिसके चलते वे शिकायत करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए हैं। पीडि़त पक्ष के पास मारपीट के वीडियो भी हैं, जो आवेदन देते हुए पुलिस को दिखाए गए हैं।कराठा निवासी बृजेन्द्र कुमार श्रीवास ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के छोटू सिंह और मंझले सिंह से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था और उक्त दोनों ने कुल्हाड़ी मारकर उसे घायल कर दिया था। इस घटना की रिपोर्ट हरपालपुर थाने में की गई थी, तभी से आरोपीगण बुराई मानते हैं। बृजेन्द्र कुमार श्रीवास के मुताबिक इसी बुराई के चलते सोमवार की सुबह करीब 10 बजे छोटू सिंह और मंझले सिंह ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और लोहे के सरिया से बृजेन्द्र सहित उसके परिवार को पीटा है, जिसके वीडियो बृजेन्द्र के पास हैं। बृजेन्द्र ने बताया कि घटना के बाद वह हरपालपुर थाना गया था लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली, जिसके बाद वह ?शिकायत करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय आया है। मारपीट में बृजेन्द्र के अलावा उसके परिवार की संपतदेवी, लट्टू प्रसाद, अरविंद, क्रांति और शिवकांती घायल हुई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बृजेन्द्र ने न्याय की गुहार लगाई है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here