
छतरपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में संचालित अवैध मदिरा के अभियान के तारतम्य में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के विरुद्ध सहायक आबकारी आयुक्त भीमराव वैद्य के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा हरपालपुर थाना क्षेत्र ग्राम सरसेड़ में स्थित कबूतरा डेरे पर छापामार कार्रवाई की गई है। टीम को मौके पर 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 2400 किलोग्राम लहान मिला, जिसे तुरंत नष्ट कराया गया। नष्ट कराए गए मटेरियल की कीमत 2 लाख 47 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। हालांकि टीम को मौके पर कोई भी आरोपी नहीं मिला। आरोपियों की तलाश अभी जारी है।








