
प्राप्त शिकायतों के निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश
छतरपुर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें आमजन से प्राप्त 91 आवेदनों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों का निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक छतरपुर ललिता यादव, विधायक बिजावर राजेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।









