
छतरपुर। स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत नौगांव नगर को कचरा रहित शहर बनाने के लिये स्कूल स्तरीय निबंध भाषण एवं प्रश्नोत्तरी पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष अनूप तिवारी द्वारा किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू सिंह द्वारा पुरस्कारों कि व्यवस्था की गयी। शासकीय कन्या स्कूल नौगांव में पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डीडी तिवारी ने कचरा रहित पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के लिए घरेलू स्कूली कचरा प्रबंधन 3 आर सिद्वांत कचरा कम करने के उपाय, ठोस तरल प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबधंन तथा जीरो बेस्ट स्वच्छता एप तथा शौचालयों के प्रबंधन के संबंध में विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इसके पश्चात प्रत्येक छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में तीन छात्रों को पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। प्रथम पुरस्कार नेहा यादव, द्वितीय पुरस्कार पूर्वी दीक्षित को, तृतीय पुरस्कार फलक खान को प्रदान किया गया।









