छतरपुर। जिले के सरवई थाना अंतर्गत पड़रिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव निवासी भैया राम केवट (62 वर्ष) अपने खेत में शौच क्रिया कर रहे थे, तभी पड़ोस में रखे भूसे के ढेर को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी मिड़वा अनुरागी ने आरोप लगाया कि भैया राम उनके भूसे की चोरी कर रहे हैं। इस शक के चलते अनुरागी ने लाठी-डंडों से उन पर जमकर हमला कर दिया।मारपीट इतनी तेज थी कि भैया राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीडि़त पक्ष ने सरवई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









