Home डेली न्यूज़ अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली

अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली

49
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। अनुभाग अंतर्गत जटाशंकर मार्ग पर रतुआ गांव के समीप बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर गोली चला दी। वारदात उस समय हुई जब युवक बिजावर से अपने गांव वापस जा रहा था। घटना के बाद घायल को बिजावर पहुँचाया गया, जहाँ से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम एरोरा निवासी रामेश्वर पुत्र सिद्दा अहिरवार बीती रात करीब 8 बजे के बिजावर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रतुआ के पास पीछे से आए दो बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उसकी पीठ पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल रामेश्वर का पिछला रिकॉर्ड आपराधिक रहा है और वह पूर्व में कई मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस इस हमले को पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जोड़कर देख रही है, वहीं घटनाक्रम की कड़ियों को लेकर संदेह भी जताया जा रहा है। थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की धरपकड़ हेतु नाकेबंदी कर दी गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here