Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद के चलते भाई और भतीजों ने की मारपीट

जमीनी विवाद के चलते भाई और भतीजों ने की मारपीट

42
0
Jeevan Ayurveda

शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा पीडि़त किसान

छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेड़ के किसान ने अपने भाई और भतीजों के द्वारा जमीनी विवाद के चलते मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। किसान ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई कराने की मांग की है।महेड़ निवासी भूपत कुशवाहा ने बताया कि करीब 5 वर्ष पूर्व उसके भाई हरप्रसाद कुशवाहा से उसका जमीनी विवाद हो गया था तभी से हरप्रसाद और उसके परिजन रंजिश रखते हैं। भूपत के मुताबिक गत 24 जुलाई को जब वह अपने खेत से घर वापिस आ रहा था तभी रास्ते में भाई हरप्रसाद कुशवाहा, प्रमोद, रामप्रकाश और शिमला कुशवाहा ने उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में भूपत का हाथ फ्रैक्चर हुआ है साथ ही उसके सिर में गंभीर चोट है। भूपत का कहना है कि उसने हरपालपुर थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। एसपी को आवेदन देकर भूपत ने मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here