
छतरपुर। नगर के प्रतिष्ठित प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर पर एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का चौदहवे वर्ष का पांचवा शिविर संपन्न हुआ। यह शिविर स्वर्गीय सूर्य प्रताप सिंह बुंदेला की स्मृति में एवं दर्शना महिला कल्याण समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर दर्शना महिला कल्याण समिति छतरपुर के सहयोग से आयोजित किया गया।
समिति के सदस्य गिरजा पाटकर ने बताया इस शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आई 10 लोगों की टीम में डॉ. अरविन्द मिश्रा एवं डॉ. प्रदीप मिश्रा के द्वारा 200 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया तथा उन्हें दवा एवं चश्मा वितरित किए गए तथा 45 मरीजों को मोतियाबिंद हेतु चयनित किया उन्हें आज ही चित्रकूट भेजा गया। बीटू शुगर कम्पनी के डॉ केके पाठक के द्वारा शिविर में आए सभी नेत्र रोगियों की शुगर और ब्लेड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई।
इस अवसर पर राजेश गुप्ता, उमाशंकर रिछारिया, रवि प्रताप सिंह, आनंद खरे, विजय प्रताप सिंह, संतोष सिंह, राजेश पांडे, अजय गुप्ता, सजन वैद्य, नरेन्द्र सिंह चंदेल, लखन विश्वकर्मा, ब्रज कुशमया, दीपा वैद्य, निरंजन यादव, शिवानी सिंह, अरुणा सिंह, अक्षरा कुशवाहा, रामविशाल नामदेव, सुधीर निगम, एमएल विश्वकर्मा, शंकर सोनी, प्रमोद खरे, प्रकाश जैन, संतोष नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









