Home डेली न्यूज़ कल्चर सेंटर के प्रतिनिधि ने की बागेश्वर पीठाधीश्वर से मुलाकात, मांगा सहयोग

कल्चर सेंटर के प्रतिनिधि ने की बागेश्वर पीठाधीश्वर से मुलाकात, मांगा सहयोग

136
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले खजुराहो एवं भारत के अन्य क्षेत्रों में उपस्थित सनातनी मंदिरों में प्रदर्शन बंद कर दर्शन शुरू किया जाए। खजुराहो क्षेत्र में वृहद पौधा रोपण एवं जल स्रोतों की रक्षा के लिए विशेष कार्यक्रम बनाए जाएं।आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से जैन परिसर में बन रहे सहस्त्र कूट मंदिर एवं विश्व का सबसे बड़ा जिनालय जिसमें आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सहयोग मांगा जिस पर शास्त्री जी ने हामी भरते हुए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक गतिविधियों एवं योगा के क्षेत्र में कार्यरत दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर को भी बागेश्वर धाम की तरफ से पूर्ण सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जाएगा। कई वर्षों से निरंतर स्वच्छता अभियान के क्षेत्र में कार्यरत मतंगेश्वर सेवा समिति, ग्रीन आर्मी, परिवर्तन एनजीओ को आशीर्वाद तथा जी20 में 108 दिन के ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समस्त धार्मिक स्थल गढ़ाकोटा, जटाशंकर धाम, चित्रकूट, भीमकुंड, मैहर देवी आदि स्थानों पर भी आरंभ किए जाएं। नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी, जैन समाज से राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here