Home डेली न्यूज़ मृतका के पिता ने बताई दूसरी कहानी

मृतका के पिता ने बताई दूसरी कहानी

105
0
Jeevan Ayurveda

घटना की जानकारी मिलने के बाद चौखड़ा पहुंचे मृतिका के पिता मंगलदीन ने इस पूरे मामले की कहानी कुछ और ही बताई है। मंगलदीन का कहना है कि उसकी बेटी का ससुर यानि कि अर्जुन यादव अपनी ही बहू (मृतिका भारती) पर गंदी नियत रखता था। पिछले महीने की 27 तारीख को अर्जुन ने भारती के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसको लेकर चौखड़ा गांव में पंचायत हुई थी और अर्जुन ने सबके सामने अपनी हरकत स्वीकार कर माफी मांगी थी। मंगलदीन का आरोप है कि हत्या सिर्फ जयहिंद ने नहीं की है, बल्कि उसका पिता अर्जुन भी इसमें शामिल है। मंगलदीन के मुताबिक हत्या शाम करीब 5 बजे हुई लेकिन घर के लोग पुलिस को सूचना देने की बजाय रात होने का इंतजार कर रहे थे। जब पुलिस को किसी अन्य स्रोत से जानकारी मिली तब पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here