Home डेली न्यूज़ झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

89
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। गत 28 अप्रैल 2025 को सचान क्लिनिक में इलाज के दौरान शांति बाई रजक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राजनगर बीएमओ यशवंत बामौरिया ने क्लिनिक के दस्तावेज न प्रस्तुत करने पर सचान क्लिनिक को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, शांति बाई रजक को परिजनों ने इलाज के लिए सचान क्लिनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले की जांच में क्लिनिक द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए क्लिनिक को सील कर दिया। बीएमओ ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here