Home डेली न्यूज़ सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

26
0
Jeevan Ayurveda

ग्वालियर ले जाते समय हुई मौत, सदमें में है परिवार
छतरपुर। जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र से रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बताया गया है कि गुलगंज का रहने वाला एक युवक सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। सुबह जब वह दौडऩे के लिए निकला तो हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को ग्वालियर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलगंज निवासी धनी अहिरवार का 26 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र बीएससी फाइनल का छात्र था और सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। रविवार की सुबह करीब 5 बजे राजेन्द्र अपने दास्ते सुरेन्द्र के साथ रनिंग के लिए निकला था, इसी दौरान कस्बे के निकट हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने राजेन्द्र को रौंद दिया। गंभीर अवस्था में राजेन्द्र को जिला अस्पताल लाया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही राजेन्द्र ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के कारण मृतक राजेन्द्र का पूरा परिवार सदमे में है और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here