Home डेली न्यूज़ जल संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

जल संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विश्व जल दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड द्वारा आम लोगों के मध्य जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दो दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत प्रथम दिन विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकाओं द्वारा शहर के विभिन्न्न स्थानों चौराहों पर एकत्रित होकर लोगों को जल के महत्व व उसके बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। वहीं दूसरे दिन बाइक रैली के माध्यम से जल संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर लोगो को स्वयं जागरूक होने का आवाहन किया गया। यह रैली दिरी रोड से प्रारम्भ हुई जो विवेकानंद तिराहा, आकाशवाणी, बस स्टैंड, चौक बाजार, महल रोड, पुराना पन्ना नाक से होते हुए छत्रसाल चौराहे पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर पंकज जैन, प्रमोद दुबे, रामलखन शर्मा, रामफल मिश्रा, प्रमोद शर्मा, मनोज दीक्षित, धनेंद्र द्विवेदी, इंद्रेश चतुर्वेदी, अमित सक्सेना आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व होना चाहिए। इसके लिए हमे केवल हमारे स्वयं के द्वारा होने बाले जल अपव्यय को रोकना होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here