
छतरपुर। आज दिनांक 23 मार्च को श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग द्वारा प्रस्तावित जॉब फेयर के आयोजन के सन्दर्भ में बैठक आयोजित की गई जिसमें विश्वविद्यालय के उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी द्वारा इस आयोजन की सहमति प्रदान की गई तथा उन्होंने इस आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनायें देते हुए कहा इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्रदान करने एवं भविष्य को सवांरने हेतु अत्यंत आवश्यक है। जॉब फेयर मे छात्रो को अपनी रूचिअनुसार कार्य व कंपनी चुनने की स्वतंत्रता प्राप्त होती है वही विभिन्न कम्पनियों को भी शिक्षित, एवं कौशलयुक्त युवाओं का चयन करने में आसानी होती है श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री विजय सिंह जी ने आयोजन की सफलता की शुभकामनाये देते हुये कहा कि यह छात्रों के लिये स्वर्णिम अवसर है तथा अपने क्षेत्र के युवाओं को विश्वविद्यालय कैंपस से रोजगार दिलाने के लिए विश्वविद्यालय दृढ़ संकल्पित है। विश्वविद्यालय सदैव छात्रों के बहुर्मुखी प्रतिभा के विकास के लिए तत्पर रहता है तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिये इस प्रकार के आयोजन आगे भी निरंतर करता रहेगा। इस बैठक में जॉब फेयर से जुड़े समस्त पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई यह जॉब फेयर सभी के लिये पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा व इसमे क्षेत्र के सभी स्कूल, कालेज एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रायें नि:शुल्क पंजीयन कर के प्रतिभाग कर सकते है।
इस बैठक में वाणिज्य विभाग प्रमुख डॉ. आशीष पचौरी, प्रबंधन विभाग प्रमुख डॉ. राजेन्द्र चौधरी, डॉ. शिवेन्द्र सिंह परमार, श्री सुदर्शन बबेले एवं वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के समस्त प्राध्यापकगण मौजूद रहे। जॉब फेयर के संयोजक डॉ. राजेन्द्र चौधरी जी ने बताया कि इस जॉब फेयर का अयोजन 5 अप्रैल 2024 को विश्वविद्यालय कैंपस में किया जायेगा तथा इसमें फिलाटेक्स लिमिटेड, चौरसिया एग्रो इंडस्ट्रीज, एल.आई.सी ग्रुप और एन.के.एस. टेक्नोलॉजी एवं अन्य कम्पनियों द्वारा प्लेसमेंट दिया जाएगा। इस जॉब फेयर में 10 वीं 12वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक एवं आई.टी.आई. इंजीनियरिंग व प्रबंध के छात्रों को उनकी योग्यतानुसार विभिन्न पदो पर चयनित किया जायेगा। ऑफलाइन पंजीयन विश्वविद्यालय के प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग में तथा ऑनलाइन पंजीयन विश्वविद्यालय की बेवसाइट तथा क्यूआर कोड या गुगल लिंक के माध्यम से किया जा सकता है विश्वविद्यालय प्रबंधन में जॉब फेयर के सफलता की कामना करते हुये विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम एवं चैयरमेन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन का सदैव प्रयास रहता है कि वह विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाती है। इस तरह के कार्यक्रम इस बात की पुष्टि भी कर रहे हैं इसके लिए जॉब फेयर आयोजन समिति के समस्त सदस्यों को इसकी सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाऐं प्रेषित करते हैं।








