
हनुमान टौरिया मंदिर पर ध्वज पूजन के साथ फहराया धर्म ध्वज
छतरपुर। श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में विगत 18 वर्षों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उसी क्रम में 19वें वर्ष के आयोजन की तैयारियों को लेकर छतरपुर नगर में संतों की अगुवाई में एक विशाल धर्म ध्वज यात्रा निकाली गई।यात्रा में जानराय टोरिया निर्मोही अखाड़ा के महंत भगवानदास श्रृंगारी महाराज, कोशलेंद्र दास, माधव दास, सुधाकर दास, बालक दास रामायणी, रामकेश दास, पंजाब से हरिराम दास तथा विंद्रावन से पंडित अनिल कुमार शास्त्री महराज श्री राम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समिति के गिरजा पाटकर ने बताया कि यह धर्म ध्वज यात्रा बड़ी धूमधाम से ढोल नगाड़े डीजे के साथ गांधी चौक बाजार से प्रारंभ होकर हटवारा, मऊ दरवाजा, बस स्टैंड, जवाहर रोड होते हुए हनुमान टोरिया मंदिर पहुंची।
यात्रा के दौरान राम भक्त हर्षोल्लास से जय श्रीराम के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। यात्रा मार्ग में जगह जगह धर्म प्रेमियों द्वारा ध्वज यात्रा में चल रहे सभी भक्तों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। ध्वज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से हनुमान टोरिया के महंत राजू महाराज द्वारा पूजन किया गया तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने श्री राम जानकी सरकार एवं हनुमान जी महाराज से पूरे कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने की विनती की। तत्पश्चात मंदिर के शिखर पर ध्वज पताका फहराया गया।
इस अवसर पर श्री राम सेवा समिति के सदस्य अखिलेश मातेले, डालडा राजू पटवा, संजू त्रिपाठी, गिरजा पाटकर, प्रमोद सोनी, दीपक गुप्ता, दीपक गोयल, संजय गुप्ता, प्रदीप सेन, तरुण वाजपेई, सौरभ तिवारी अभिषेक मिश्रा, प्रद्युम्न गुप्ता, पप्पू नेता, गजेंद्र चौरसिया, पप्पू अग्रवाल, मगन पंडित, मनीष गुप्ता भोले आनन्द अग्रवाल दिनेश पहारिया संजय जैन श्याम जी गुप्ता प्रदीप दुबे कृष्णा मोनू भुर्जी नितिन समारी शिवम नामदेव मंगल सिंह सहित नगर के सैकड़ों रामभक्त और अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।








