Home डेली न्यूज़ 23 मार्च को धूमधाम से निकलेगी रामनवमीं आयोजन की ध्वज यात्रा

23 मार्च को धूमधाम से निकलेगी रामनवमीं आयोजन की ध्वज यात्रा

24
0
Jeevan Ayurveda

रामनवमीं की तैयारी को लेकर श्रीराम सेवा समिति ने की बैठक
छतरपुर। गांधी चौक बाजार स्थित छत्रसाल स्मारक में आगामी रामनवमीं पर्व की तैयारियों को लेकर श्रीराम सेवा समिति द्वारा बैठक की गई, जिसमें श्रीराम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ और आयोजन को भव्य बनाने के लिए लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए।
समिति के सदस्य गिरजा पाटकर ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं साथ ही यह तय किया गया है कि आने वाले शनिवार 23 मार्च को संतों की उपस्थिति में धूमधाम से रामनवमीं आयोजन की ध्वज यात्रा गांधी चौक बाजार से सुबह 7:30 बजे निकाली जाएगी। यह ध्वज यात्रा हटवारा, बस स्टैंड होते हुए हनुमान टौरिया मंदिर पहुंचेगी जहां ध्वज पूजन के उपरांत ध्वज को मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा और इसके साथ श्री रामनवमीं महोत्सव का शंखनाद होगा। श्रीराम सेवा समिति ने समस्त धर्मप्रेमियों से आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। बैठक में श्रीराम सेवा समिति के राजू पटवा, अखिलेश मातेले, दीपक गुप्ता, प्रमोद सोनी, प्रदीप सैन, तरुण वाजपेई, दीपाक गोयल, आदित्य कोल, सौरभ तिवारी, संजय बडोनिया, संजू  त्रिपाठी, भोलू अग्रवाल, रिंकू असाटी, दिनेश पहारिया, भोलू अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, बबलू सरावगी, संदीप सोनी, काजू शर्मा, संतोष ताम्रकार, भोले पाटकर, अभिषेक मिश्रा, डीसी पाठक, अंकित विश्वकर्मा, कृष्णा, शिवम नामदेव, संतोष ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here