Home डेली न्यूज़ परिचित व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ फोटोग्राफर के साथ की थी...

परिचित व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ फोटोग्राफर के साथ की थी लूट

26
0
Jeevan Ayurveda

लूट की घटना का 24 घंटे में हुआ खुलासा, पूरा माल जप्त
छतरपुर। जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र में 29 मार्च की रात राकेश कुशवाहा उम्र 19 साल निवासी ग्राम गिरधौरी के साथ कुछ लोगों ने लूट कर थी। पीडि़त ने बताया था कि वह शादियों में फोटोग्राफी का काम करता है। 29 मार्च की रात करीब 8 बजे जब वह एक समारोह में फोटोग्राफी करने के लिए जा रहा था तभी कुछ लुटेरों ने उसके साथ मारपीट कर कैमरा, बैटरी, वीडियो कैमरा, मोबाइल सहित अन्य उपकरण छीन लिए। राकेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुझारनगर थाना में अपराध क्रमांक 37/24 धारा 341, 394, 294, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।जुझारनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र जाटव ने बताया कि फरियादी के कथनों और साक्ष्यों के आधार पर फरियादी के परिचित संदेही सोनू उर्फ सुनील कुशवाहा ग्राम चुरबरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सोनू ने अपने तीन साथियों के साथ लूट की घटना को कारित करना स्वीकार कर लिया। सोनू ने बताया कि वह और उसके साथी महोबा के एक स्टूडियो में काम करते हैं। स्वयं का व्यापार बढ़ाने के लिए उन्होंने स्टूडियो संबंधी उपकरण लूटे थे। मुख्य आरोपी सोनू के अलावा उसके दो साथियों को भी पकड़ लिया गया है, सह आरोपी का नाम सुरेंद्र यादव निवासी ग्राम चुरबरा है जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुनील कुशवाहा निवासी ग्राम चुरबरा के पास से एक पीवी-100 वीडियो कैमरा, कैमरे की दो बैटरी, डिजीटेक चार्जर, एलएडी लाईट, तीन बैटरी, एक चार्जर,  घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस मोटर साईकिल क्रमांक यूपी 95 पी 9356 और 315 बोर का देशी कट्टा-कारतूस जब्त किया गया है। दूसरे आरोपी सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम चुरबरा के पास से टीव्हीएस मोटर साईकिल क्रमांक यूपी 95 जे 2758, एक टूटा हुआ आई फोन और बांस का डण्डा बरामद किया गया है। तीसरे नाबालिग आरोपी के पास से निकॉन 5600 डी कैमरा, दो बैटरी, एक चार्जर, सैनडेस्क कार्ड 64 जीबी और 32 जीबी जप्त किया गया है। बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल में दाखिल किया गया है जबकि नाबालिग किशोर को बाल सुधार भेजा गया है। कार्यवाही में जुझारनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के अलावा उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here