Home डेली न्यूज़ 25 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर मिलेगी राहत राशि

25 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर मिलेगी राहत राशि

30
0
Jeevan Ayurveda

भू-अभिलेख अधीक्षक आदित्य सोनकिया ने बताया कि मंगलवार की सुबह जिले के विभिन्न अंचलों से ओलावृष्टि की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। अभी तक छतरपुर जिले की समस्त 6 तहसीलों के 31 गांवों में आलोवृष्टि हुई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सर्वे दल गठित कर नुकसान के आंकलन हेतु रवाना किए गए हैं। गठित किए गए सर्वे दलों में पटवारी, तहसील विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायतों के सचिव और कोटवारों को शामिल हैं। जैसे ही सर्वे रिपोर्ट तैयार होगी, वैसे ही राहत राशि देने का कार्य शुरु किया जाएगा। श्री सोनकिया ने बताया कि जिन किसानों को 25 प्रतिशत से अधिक क्षति हुई है, उन्हें राहत राशि देने का प्रावधान है, इसी आधार पर राहत राशि देने का कार्य किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here