
छतरपुर। आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है और इस आयोजन को लेकर पूरे देश में जबरदस्त इतिहास है। देश के रामभक्तों के अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता अक्षत कलश यात्राएं निकालकर लोगों को आयोजन में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय पर बस स्टैंड से चौक बाजार होते हुए छत्रसाल चौक तक अक्षत कलश यात्रा निकालकर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को अक्षत देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद की जिला उपाध्यक्ष प्रियंका महतों, नगर अध्यक्ष अभिषेक असाटी, बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज बुंदेला, पार्षद मंजू भार्गव सहित बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।








