
छतरपुर। जमीन पर कब्जा करने की नियत से कुछ दबंग लोगों द्वारा दलित किसान को प्रताडि़त किया जा रहा है जिससे तंग आकर पीडि़त किसान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मैलवार निवासी रबूदा अहिरवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि गांव का हरिशंकर दुबे अपने भाई हरिकेश और नंदकिशोर दुबे के साथ मिलकर उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं उक्त तीनों भाई मिलकर लगातार रबूदा तथा उसके परिवार को डरा-धमका रहे हैं, जिससे रबूदा अहिरवार का परिवार दशहत में है। एसपी कार्यालय में आवेदन देकर रबूदा अहिरवार ने मांग की है कि उक्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।








