
छतरपुर। शनिवार को समस्त नगरपालिका नगरपरिषद अध्यक्ष कल्याण संघ की बैठक का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा की उपस्थिति में वैभव अरजरिया नगरपालिका अध्यक्ष कुलपहाड़ को उत्तरप्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया और संगठन के कई प्रदेशों में विस्तार पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत बनाने पर विचार हुआ। इस मौके पर नगर पालिका परिषद एवं नगर परिषद अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान रामनरेश तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा, राजेंद्र सिंह राजपूत किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, छतरपुर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया, नौगांव नगर परिषद अध्यक्ष अनूप तिवारी, नगरपरिषद अध्यक्ष कल्याण संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव संयोजक, जाहर सिंह, राजेश शर्मा, बॉबी राजा, जीतेंद्र वर्मा, अमित अग्रवाल सहित सभी लोग उपस्थित रहे।








