Home डेली न्यूज़
3
0
Jeevan Ayurveda

शहर में आईपीएल सट्टे का भंडाफोड़: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


छतरपुर। क्रिकेट के सीजन में सट्टेबाजी का कारोबार करने वाले गिरोह के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को रंगे हाथों मैच पर दांव लगवाते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से डिजिटल उपकरण और सट्टा खिलाने के लिए उपयोग की जाने वाली आईडी मिली है, जिसमें लाखों रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपियों के साथ-साथ अन्य संलिप्त लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आईपीएल मैचों के दौरान सक्रिय सटोरियों पर नकेल कसते हुए सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से वीरेंद्र गिरी गोस्वामी और लल्लू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से ऐसी आईडी मिली हैं, जिनके माध्यम से आईपीएल मैचों पर हार-जीत का सट्टा लगाया जा रहा था। इन आईडी के प्रारंभिक विश्लेषण में लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब मिला है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों की गिरफ्तारी तो हो गई है, लेकिन प्रकरण से जुड़ा एक अन्य आरोपी राहुल गुप्ता फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने कुल तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जब्त किए गए मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अब उन ग्राहकों और अन्य नेटवर्क से जुड़े लोगों की सूची तैयार कर रही है, जो इस अवैध कारोबार में शामिल थे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here