Home डेली न्यूज़ भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटी की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटी की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

86
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

।छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा में पिछले दिनों भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र द्वारा एक व्यक्ति के घर के बाहर तोडफ़ोड़ की गई थी, जिसकी सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मंडल अध्यक्ष के बेटे सहित 4 पर मामला दर्ज किया है, वहीं मंडल अध्यक्ष के पुत्र को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक महेबा के भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश घोष के पुत्र विनीत घोष ने अपने कुछ साथियों के साथ महेबा निवासी दयाराम कुशवाहा के घर के बाहर तोडफ़ोड़ की थी। वहीं दयाराम का आरोप है कि तोडफ़ोड़ करने के अलावा आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट भी की है। दयाराम की शिकायत पर ओरछा रोड थाना में विनीत घोष सहित 4 के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी विनीत घोष को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विनीत घोष और उसके साथी, दयाराम के घर के बाहर तोड़-फोड़ करते नजर आ रहे हैं। एसपी अगम जैन ने बताया कि मुख्य आरोपी विनीत घोष से पूछताछ की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here