Home डेली न्यूज़ मप्र सहकारिता समिति महासंघ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

मप्र सहकारिता समिति महासंघ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

74
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पैक्स सहकारी संस्थाओं में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की 5सूत्रीय मांगों को लेकर मप्र सहकारिता समिति महासंघ जिला इकाई छतरपुर ने बैठक कर शहर में रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ ने कलेक्ट्रेट में जिला खाद्य अधिकारी, जिला सहकारी बैंक में अध्यक्ष करुणेंद्र प्रताप सिंह एवं डीआर ऑफिस में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 25 मार्च तक मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो प्रांतीय आव्हान पर 01 अप्रैल से महासंघ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं कलमबंद कर जिला स्तर पर टेन्ट लगाकर बैठने को मजबूर होगें।महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह परमार ने बताया कि पैक्स सहकारी संस्थाओं में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को कलेक्टर दर के अतिरिक्त बड़ा हुआ वेतन अक्टूबर 2023 से दिया जावे साथ ही समस्त कर्मचारियों को हर माह वेतन का भुगतान नियमित रूप से किया जावे। विक्रेताओं को 18 माह का 34 जिलो के विक्रेताओं को 54,000/- रूपये प्रति विक्रेता को तत्काल भुगतान कराया जावे। पैक्स में कार्यरत सहायक समिति प्रबंधको को समिति प्रबंधक के समकक्ष पद पर 60 प्रतिशत कर्मचारियों की शेष भर्ती पर चयन प्रक्रिया से पदोन्नत समय सीमा में किया जाना तय हुआ था जिसे आज दिनांक तक पूरा नहीं किया गया है तत्काल पदोन्नति कर पूर्ण किया जावे। सहकारी समितियों में कार्यरत कनिष्ठ विक्रेताओं की परिवीक्षा अवधि समाप्त कर पूर्ण विकेता माना जावे। गेहूँ खरीदी की कमीशन राशि जो कई वर्षों से नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा नहीं दी जा रही है उसको जल्द से जल्द जारी की जाए। ज्ञापन में उपाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रिहोत्री, सचिव लखन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष करन सिंह, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत चौरसिया, शंकरदयाल पांडे, अखिलेश अवस्थी, पन्नालाल लोधी, नरेश सेन, गनेश द्विवेदी, हरिशचंद्र असाटी सहित प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लेखापाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर विक्रेता, कनिष्ठ विकेता, भृत्य, चौकीदार शामिल हुए

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here