Home डेली न्यूज़ युवाओं को बताई अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें...

युवाओं को बताई अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें प्रतिभा सम्मान अभियान के माध्यम से युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

34
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। प्रतिभाओं में सम्मान के बाद निश्चित ही एक नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है। सम्मान के बाद वह जहां गल्तियों से बचने का प्रयास करता है, तो वही ईमानदारी से अपनी सेवाएं देने में भी जुट जाता है। कोई भी सम्मानित व्यक्ति अपनी छवि को दागदार नहीं करना चाहेगा। कुछ ऐसा ही यहां पुलिस अधीक्षक की पहल से संभव होता दिखाई दे रहा है। यहां पुलिस की बर्दी पहनने वाले जवानों को जहां एसपी लगातार मार्गदर्शन देने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनका सम्मान कर अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा भी दे रहे हैं। एसपी की पहल इन दिनों असरकारी साबित होती नजर आ रही है। बताया गया है कि पुलिस कप्तान की पहल पर ही बल्देवगढ़ थाना में मध्यप्रदेश पुलिस में चयनित युवाओं का सम्मान कर थाना प्रभारी चंदन शाक्य ने अपनी शुभकामनाएं भी दीं। सम्मान पाने वाले चयनित युवाओं में उत्साह देखा गया, उन्होंने प्रभारी श्री शाक्य का आभार जताया। बताया गया है, कि टीकमगढ़ पुलिस की नव पहल से अब तक 600 से अधिक प्रतिभाशाली युवा प्रोत्साहित हुए हैं। प्रतिभाओं को मिल रहे मार्गदर्शन एवं बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा किए गए सम्मान के बाद चयनित युवाओं में खुशी देखी गई। बताया गया है, कि जिले में युवाओं की प्रतिभाओं को पहचान देने एवं उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा ’प्रतिभा सम्मान अभियान’ संचालित किया जा रहा है। यह अभिनव पहल शिक्षा, खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने का कार्य कर रही है।
असरकारी पुलिस कप्तान की पहल –
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान कर उन्हें सम्मानित करें तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करें। इसी क्रम में थाना बल्देवगढ़ में थाना प्रभारी उप निरीक्षक चंदन शाक्य द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक पद पर चयनित युवाओं को थाना परिसर में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवाओं को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई गईं तथा उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। यह अभियान युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक की इस प्रेरक पहल के अंतर्गत अब तक जिलेभर में 600 से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जा चुका है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here