Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में युवतियों की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस तलाश में...

टीकमगढ़ में युवतियों की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

84
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। न्यायालय के सामने ही कुछ युवतियों ने एक युवती के साथ जिस तरह से मारपीट की, उसे देखकर कहीं नहीं लगता कि यह वीडियो लड़कियों का है। युवकों की तरह ही नूरा कुश्ती करते हुए एक युवती की जिस बेरहमी से मारपीट की जा रही है, उसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। यह घटना कब की है और युवतियां कौन हैं। इस बारे में कुछ भी कह पाना फिलहाल मुश्किल है। घटना का कारण कुछ भी हो, गलती किसी की भी हो, लेकिन कानून को अपने हाथों में लेने की बात कोई भी सही नहीं ठहराएगा। वीडियो के वायरल होते ही लोगों में घटना की निंदा का दौर शुरू हो गया है। और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बताया गया है कि देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले न्यायालय परिसर के बाहर मारपीट की घटना की यह सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है । यह वीडियो लड़कियों के दो गुटों के बीच का बताया जा रहा है, जिसमे चार-पांच लड़कियां, एक लडक़ा और कुछ लड़कियों के साथ जमकर मारपीट करती नजर आ रही है । जैसे ही यह वीडियो सोसल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो तत्काल देहात थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जिस मामले में दो दिन पहले कुछ आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियां थाने पर आई थीं, जो आपस में समझौता कर वापिस चली गई थीं, लेकिन अब यह वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर वीडियो में दिख रही लड़कियों की शिनाख्त की जा रही है, जैसे ही इनकी शिनाख्त होती है, तत्काल विधि संगत कार्यवाही की जाएगी ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here