Home डेली न्यूज़ ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

24
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के ग्राम पड़रिया में बुधवार देर शाम ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा आग की ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार से घिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री के भीतर से अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। चूंकि ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भारी मात्रा में ऑयल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद रहते हैं, इसलिए आग तेजी से फैलती गई। लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here