Home डेली न्यूज़ अनिल द्विवेदी बने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कमेटी के सदस्य

अनिल द्विवेदी बने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कमेटी के सदस्य

72
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर ने अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस संबंध में गठित कमेटी में छतरपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला अधिवक्ता संघ के वर्तमान सचिव अनिल द्विवेदी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।अधिवक्ता रवि पाण्डेय ने बताया कि कई वर्षों से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग जोर-शोर से उठ रही है। राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा गठित इस 7 सदस्यीय कमेटी में अनिल द्विवेदी को शामिल कर छतरपुर सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। वे इस कमेटी के माध्यम से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।अधिवक्ता अनिल द्विवेदी ने स्वयं इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य अधिवक्ता परिषद लंबे समय से अधिवक्ताओं के हित में संघर्षरत है, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया है। इस कमेटी का गठन पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श कर रणनीति बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार जल्द ही यह एक्ट लागू नहीं करती, तो भोपाल में सरकार के खिलाफ निर्णायक प्रदर्शन किया जाएगा और आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के कई अन्य अधिवक्ताओं ने अनिल द्विवेदी का जोरदार स्वागत किया और उनकी इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here